न्यूजीलैंड के खिलाफ सेहरावत को मिली अंडर-19 महिला टीम की कप्तानी
20-Nov-2022 06:58 PM 1640
मुंबई, 20 नवंबर (संवाददाता) न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की अंडर-19 महिला टी20 शृंखला में श्वेता सेहरावत भारत की कमान संभालेंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को यह जानकारी दी। यह शृंखला जनवरी 2023 में होने वाले अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप से पहले भारत के लियेे तैयारी का काम करेगी। ऊपरी क्रम की बल्लेबाज सेहरावत इस माह समाप्त हुई अंडर-19 टी20 चैलेंजर ट्रॉफी में एक टीम की कप्तानी कर चुकी हैं। वह टूर्नामेंट की चार पारियों में 111.64 के स्ट्राइक रेट से 164 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रही थीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^