न्यू अशोक नगर में नमो भारत मेट्रो स्टेशन की छत उड़ी, पहाड़गंजa में दीवार गिरने से तीन घायल
17-May-2025 09:17 PM 5408
नयी दिल्ली 17 मई (संवाददाता) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को तेज आंधी के कारण जहां न्यू अशोक नगर में नमो भारत मेट्रो स्टेशन की छत उड़ गयी, वहीं पहाड़गंज में निर्माणाधीन इमार की छत गिरने से तीन लोग घायल हो गये। राजधानी में शनिवार को झुलसाने वाली गर्मी के बीच अपराह्न दो बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ ही अलग-अलग हिस्सों में बारिश भी हुई। तेज आंधी के दौरान न्यू अशोक नगर में नमो भारत मेट्रो स्टेशन की छत उड़ गयी। स्टेशन की छत तीन ओर से नीचे गिर गयी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन का परिचालन कुछ समय के लिए बंद किया गया। तेज आंधी के कारण पहाड़गंज के अरा कंसा रोड पर कृष्णा होटल के पास एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से तीन लोग घायल हो गये। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में पेड़ों के गिरने और उखडने की रिपोर्ट सामने आयी है। राजधानी के कुछ इलाकों बारिश के साथ ओले पड़ने की भी खबर है। मौसम विभाग ने जहां अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया था, वहीं न्यूनतम तापामन 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^