न्यायिक प्रक्रिया खत्म होते ही स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगी नौकरी: स्टालिन
22-Mar-2022 09:26 PM 3417
चेन्नई 22 मार्च (AGENCY) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने मंगलवार को राज्य विधानसभा को आश्वासन दिया कि सत्तारूढ़ द्रमुक उच्चतम न्यायालय में मुकदमेबाजी की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को रोजगार मुहैया कराएगी। बजट बहस के दौरान अन्नाद्रमुक के एक सदस्य को रोकते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के नेतृत्व वाली द्रमुक सरकार ने की थी। बाद की अन्नाद्रमुक सरकार ने हालाँकि, उनकी नियुक्ति को चुनौती देते हुए अदालत का रुख किया और शीर्ष न्यायालय में स्थगन प्राप्त कर लिया। मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि शीर्ष न्यायालय में मामला खत्म होने के बाद द्रमुक सरकार उन्हें नौकरी देगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^