निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करें नवनिर्वाचित भाजपा विधायक: रैना
14-Oct-2024 09:34 PM 2488
जम्मू 14 अक्टूबर (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष रविंदर रैना ने सोमवार को नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों से निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों की पहली बैठक में श्री रैना ने वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में उन्हें सम्मानित किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं की आभारी है, जिन्होंने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी को सबसे अधिक मतों से जीत दिलायी। उन्होंने कहा , “भाजपा जम्मू-कश्मीर के लोगों की ऋणी है, जिन्होंने मजबूत राष्ट्रवादी सिद्धांतों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गयी कार्य संस्कृति से प्रेरित भाजपा में अपना विश्वास जताया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^