नि:संतानता की समस्या से जूझ रहे दम्पतियों को विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए: ग्रोवर
18-Feb-2024 07:51 PM 6852
उदयपुर 18 फरवरी (संवाददाता) प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने नि:संतानता की समस्या से जूझ रहे दम्पतियों को इसका समाधान करने और विशेषज्ञों से सलाह लेने की आवश्यकता पर जोर दिया है। श्री ग्रोवर रविवार को उदयपुर में राजस्थान में नि:संतानता का उपचार के लिए प्रयासरत नीलकंठ आईवीएफ की 21वीं वर्षगांठ और मेगा इनफर्टिलिटी जागरूकता शिविर में लाभार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब एक दंपती का माता-पिता बनने का सुख एक साथ है तो निःसंतानता की समस्या में भी पति-पत्नी दोनों को समाधान ढूँढना चाहिए और फर्टिलिटी विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^