निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक अजय सिंह लेकर आ रहे हैं भोजपुरी फिल्म '3 स्टार बहुरिया'
06-Apr-2025 09:11 PM 4202
मुंबई, 06 अप्रैल (संवाददाता) भोजपुरी फिल्म 3 स्टार बहुरिया की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। फिल्म 3स्टार बहुरिया की टैगलाइन सास हवलदार और बहु थानेदार की नई कहानी है। इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक अजय सिंह ने संभाली है। वही इस फिल्म का लेखन सुरेंद्र मिश्रा, विवेक मिश्रा ने किया है। फिल्म का संगीत साजन मिश्रा दे रहें हैं।इस फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर इमरोज अख्तर मुन्ना है। वही फिल्म की शूटिंग उत्तरप्रदेश के वाराणसी के रमणीय स्थलों पर की जाएगी। जिस तरह से इस फिल्म का नाम है 3 स्टार बहुरिया उससे प्रतीत होता है कि यह फिल्म पुलिस बल पर आधारित होंगी। वहीं टैगलाइन की बात करें तो सास हवलदार और बहु थानेदार है। जिससे फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कहानी बहुत ही अलग और अनोखी होने वाली है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस फिल्म की शूटिंग की जानकारी दर्शकों के साथ साझा की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^