निर्देशक ए.पी. अर्जुन और अभिनेता ध्रुव सरजा की मार्टिन नॉर्थ इंडिया में होगी रिलीज़
16-Sep-2024 05:49 PM 4302
मुंबई, 16 सितंबर (संवाददाता) निर्देशक ए.पी. अर्जुन और अभिनेता ध्रुव सरजा की फिल्म मार्टिन नॉर्थ इंडिया में रिलीज़ की जायेगी।लक्ष्मी गणपति फिल्म्स स्टूडियोज ने बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म मार्टिन के लिए उत्तर भारत में थिएट्रिकल अधिकार हासिल कर लिए हैं। ए.पी. अर्जुन द्वारा निर्देशित और ध्रुव सरजा अभिनीत, मार्टिन, हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम, बंगाली और अन्य भाषाओं में अपनी बहुभाषी रिलीज़ के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है। यह फ़िल्म 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी, जो इसे दशहरा उत्सव के दौरान एक प्रमुख आकर्षण रहेगी।उदय के मेहता और सूरज उदय मेहता द्वारा निर्मित मार्टिन एक दमदार एक्शन एंटरटेनर होने का वादा करती है।हाल ही इस फिल्म का पहला गाना 'धड़कनो मैं' लॉन्च किया गया है, जिसमें ध्रुव सरजा और वैभवी शांडिल्य हैं। इस गाने को आगरा, जोधपुर, कश्मीर जैसे शानदार स्थानों पर शूट किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^