निर्देशक अर्जुन राज की फिल्म "खेल पासपोर्ट का" का ट्रेलर रिलीज़
19-Apr-2025 12:21 PM 4841
मुंबई, 19 अप्रैल(संवाददाता) फिल्म निर्देशक अर्जुन राज की फिल्म "खेल पासपोर्ट का" का ट्रेलर रिलीज हो गया है।इस फिल्म का ट्रेलर डी आर जे रिकॉर्ड म्यूजिक से रिलीज किया गया है। निर्देशक अर्जुन राज ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए बताया कि यह फिल्म बन कर तैयार है और जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।फिल्म की पूरी शूटिंग मुंबई शहर में हुई है। फिल्म में हेरम्ब त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में एक से बढ़कर एक गाने है। फिल्म की कहानी आम आदमी के लाइफ से जुडी हुई है। एक लड़का इंडिया से बाहर जाना चाहता है नौकरी करने के लिए और मुंबई आकर पासपोर्ट ट्रैप" में फस जाता है ,इस पासपोर्ट ट्रैप" से जुड़ी कहानी पर आधारित है मेरी फिल्म "खेल पासपोर्ट का"।फिल्म खेल पासपोर्ट का निर्माण हैप्पी क्राउड एंटरटेनमेंट, किंग केयान एंटरटेनमेंट और रजिया पठान के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म को राजवंत शर्मा को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। अर्जुन राज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लेखक अर्जुन राज ,आनंद शर्मा ,रंजू साइकोलोनी और रजिया पठान है। इस फिल्म में हेरम्ब त्रिपाठी,राजवंत शर्मा,गौरी शंकर,आरिफ शहडोल,मेघा सक्सेना,आनंद शर्मा,जेबा खान,अर्जुन राज ने अहम भूमिका निभाई है। डीओपी शक्ति सोनी, लखिंदर शॉ ( लक्की ) हैं। फिल्म का संगीत हृजु रॉय ने तैयार किया हैं। रवि बॉसनेट के रचित गीतों को अरिंदम चक्रवर्ती मंजीरा गांगुली ने मधुर आवाज से सजाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^