नेशनल हेराल्ड मामले में चोरी के साथ सीनाजोरी कर रही कांग्रेस :बाबूलाल मरांडी
16-Apr-2025 09:20 PM 7897
रांची,16 अप्रैल (संवाददाता) झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद बड़ा निशाना साधा। श्री मरांडी ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस पार्टी चोरी भी करती है फिर धरना प्रदर्शन के रूप में लूट को छिपाने केलिए सीनाजोरी भी करती है। उन्होंने ईडी की कार्रवाई को स्वतंत्र जांच एजेंसी की उचित कार्रवाई बताया। कहा कि लोकतंत्र में धरना प्रदर्शन का अधिकार है।कांग्रेस पार्टी देश भर में धरना प्रदर्शन कर रही है, लेकिन उन्हें जमीन और फंड लूटने का अधिकार नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^