नेपाल के विदेशमंत्री नारायण प्रसाद ने सपरिवार किये श्रीरामलला के दर्शन
25-Feb-2024 06:29 PM 1535
अयोध्या, 25 फरवरी (संवाददाता) नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद ने श्रीरामजन्मभूमि पर बन रहे दिव्य और भव्य मंदिर पर विराजमान रामलला का सपरिवार रविवार को दर्शन-पूजन करने के बाद मंदिर का भी अवलोकन किया। प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में आज दर्शन-पूजन के बाद श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेपाल के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच धार्मिक पर्यटन का बढ़ावा दिया जायेगा। अयोध्या में प्रभु श्रीराम, जनकपुर में मां जानकी, वाराणसी में काशी विश्वनाथ और काठमांडू में पशुपतिनाथ इसका माध्यम बनेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^