नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने भगवान महाकालेश्वर की विधान विधान के साथ की पूजा
02-Jun-2023 09:26 PM 9361
उज्जैन, 02 जून (संवाददाता) नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने आज विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर दर्शन कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। नेपाल के प्रधानमंत्री श्री प्रचंड आज इंदौर से सड़क मार्ग से होते हुए उज्जैन पहुंचे। यहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल उनकी अगवानी की। उन्होंने महाकाल लोक का भ्रमण किया और भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा की। नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने महाकाल लोक का ई कार्ट से भ्रमण किया। महाकाल लोक की विशेषताओं के बारे में उन्हें राज्यपाल श्री पटेल द्वारा जानकारी दी गयी। नेपाल के प्रधानमंत्री श्री प्रचंड ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर नेपाल से लाए 100 रुद्राक्ष एवं 51 हजार रुपए नगद भेंट स्वरूप चढ़ाएं। नेपाल के प्रधानमंत्री के दौरे के चलते उज्जैन शहर और महाकाल मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। उनकी सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। महाकाल मंदिर पहुंचने पर अति विशिष्ट अतिथि नेपाल के प्रधानमंत्री श्री प्रचंड का राज्यपाल श्री पटेल, प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधायक पारस जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एवं पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा स्वागत किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^