नीतीश से चिराग ने की मुलाकात, विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा
19-May-2025 11:36 PM 8411
पटना, 19 मई (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से आज लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा-रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। कुमार से श्री पासवान ने जमुई से लोजपा-रामविलास के सांसद अरुण भारती के साथ सोमवार को यहां एक, अणे मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान बिहार के जल संसाधन मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान अगले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच समन्वय और ताजा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^