नीतीश ने उन्नाव बस हादसे पर जताया शोक
10-Jul-2024 08:40 PM 5521
पटना 10 जुलाई (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया और हादसे में बिहार के लोगों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। श्री कुमार ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने इस दुर्घटना में बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^