नीतीश ने माकपा के महासचिव एवं पूर्व सांसद सीताराम येचुरी के निधन पर जताया शोक
13-Sep-2024 12:23 AM 7542
पटना 12 सितंबर (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एवं पूर्व सांसद सीताराम येचुरी के निधन पर आज गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। श्री कुमार ने गुरुवार को अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. सीताराम येचुरी एक प्रख्यात राजनेता थे। वे वर्ष 2005 से 2017 तक (दो बार) राज्यसभा के सांसद रहे थे। वे 2015 से माकपा के महासचिव थे। उन्होंने कहा कि स्व. येचुरी के निधन से न केवल सामाजिक बल्कि राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^