नीतीश ने बिहार केसरी डाॅ. श्रीकृष्ण सिंह को दी श्रद्धांजलि
21-Oct-2024 09:42 PM 8772
पटना 21 अक्टूबर (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'बिहार केसरी' डॉ. श्रीकृष्ण सिंह को आज उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बिहार केसरी स्व. डाॅ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को राजकीय समारोह का आयोजन यहां मुख्य सचिवालय के प्रांगण में स्थित उनकी प्रतिमा स्थल के निकट की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सांसद संजय कमार झा, विधायक अनिल कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी एवं कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ. एस. सिद्धार्थ सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बिहार केसरी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^