नीतीश ने अटल पथ फेज 2 और जे०पी० गंगा पथ का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश
01-May-2022 11:53 PM 6756
पटना 01 मई (AGENCY) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को अटल पथ फेज - 2 और जे०पी० गंगा पथ का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। श्री कुमार ने रविवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और वरीय अधिकारियों के साथ अटल पथ और निर्माणाधीन जे0 पी0 गंगा पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दीघा से दीदारगंज तक निर्माण कराये जा रहे जे०पी० गंगा पथ के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को इसके निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया । इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अटल पथ फेज- 2 के निर्माण कार्य को भी जल्द पूर्ण करने निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जे०पी० गंगा पथ के विभिन्न एलाइनमेंट के माध्यम से अशोक राजपथ से जुड़ने से शहर से भी लोगों का आवागमन आसान होगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सभ्यता द्वार, पी०एम०सी०एच० के सामने जे०पी० गंगा पथ पर रूककर वहाँ के लिंक पथ के निर्माण कार्यों की जानकारी ली और निर्माण कार्य बेहतर ढंग से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^