नीतीश ने अपनी माताश्री परमेश्वरी देवी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
02-Jan-2025 12:04 AM 3392
पटना 01 जनवरी (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी माताश्री परमेश्वरी देवी को आज उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री कुमार ने बुधवार को अपनी माताश्री की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर स्व. परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने पिता कविराज स्व. रामलखन सिंह एवं अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^