नीतीश बतायें कि उनके 19 वर्षों के शासनकाल में किसानों के लिए क्या - क्या किया गया : राजद
01-Dec-2024 12:14 AM 3502
पटना 30 नवम्बर (संवाददाता) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजद शासनकाल में कुछ नही किए जाने के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि श्री कुमार केवल यही बता दें कि उनके 19 वर्षों के शासनकाल में किसानों के लिए क्या-क्या किया गया। श्री गगन ने कहा कि मुख्यमंत्री को एक जुमला रटा दिया गया है उसे ही वे हर कार्यक्रमों में दोहराते रहते हैं। उन्हें पदाधिकारी जो बता देते हैं उसे हीं वे सही मान लेते हैं। कभी बगैर किसी को बताए और बगैर लाव-लश्कर के गांवों में जाएं तो उनको जमीनी हकीकत की जानकारी मिल जाएगी कि उनके राज-पाट में किसानों की क्या दुर्दशा है। आज जिनके पास कोई विकल्प नहीं है वे हीं खेती करने को मजबूर हैं। उन्हें अपने बच्चों की पढ़ाई और परिजनों की दवाई के लिए खेत बेचना पड़ता है। सरकार की सारी योजनाओं का लाभ बिचौलियों के पास चला जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^