नीदरलैंड ने टी-20 विश्वकप टीम में किए दो बदलाव
23-May-2024 08:51 PM 4648
एम्स्टर्डम, 23 मई (संवाददाता) फ्रेड क्लासेन और डैनियल डोरम के चोटिल होने के कारण नीदरलैंड ने आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2024 के लिए दो नए खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार चोटिल खिलाड़ियों को टीम से बाहर किये जाने के बाद उनकी जगह रिजर्व काइल क्लेन और साकिब जुल्फिकार को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही काइल के भाई, रयान क्लेन को अब रिजर्व के खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^