नवीन ने बीजद कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की अक्षमता को उजागर करने का आह्वान किया
02-Oct-2024 07:51 PM 1471
भुवनेश्वर,02 अक्टूबर (संवाददाता) बीजू जनता दल(बीजद) सुप्रीमो एवं ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के झूठे वादों और अक्षमता को उजागर करने का आह्वान किया। गांधी जयंती के अवसर पर यहां वार्षिक जन संपर्क पदयात्रा के शुभारंभ पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री पटनायक ने कहा कि लोगों का विश्वास और प्यार बीजद की सबसे बड़ी संपत्ति है तथा पार्टी लोगों की सेवा करना जारी रखेगी। उन्होंने जोर दिया कि पार्टी कार्यकर्ता संदेश को आगे बढ़ायेंगे और राज्य में सत्ता में आने के लिए भाजपा द्वारा किये गये झूठे वादों को उजागर करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^