01-Dec-2021 11:57 PM
1438
नयी दिल्ली, 01 दिसम्बर (AGENCY) देश का वाणिज्यिक निर्यात इस वर्ष नवंबर महीने में सालाना आधार पर 26.49 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 29.88 अरब डालर रहा।
पिछले वर्ष इसी दौरान निर्यात 23.62 अरब डालर और नवंबर 2019 में 15.93 अरब डालर के बराबर था। नवंबर 1919 की तुलना में नवंबर 2021 में निर्यात वृद्धि 15.93 प्रतिशत है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीने अप्रैल-नवंबर 2021 में कुल वाणिज्यिक निर्याता 262.46 अरब डालर रहा जाे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 174.15 अरब डालर की तुलना में 50.71 प्रतिशत अधिक है।
अप्रैल-नवंबर 2019 भारत का वाणिज्यिक निर्यात इस अवधि में 211.17 अरब डालर था। उसकी तुलना में इस वर्ष निर्यात वृद्धि 24.29 प्रतिशत है।
इस वर्ष नवंबर में आयात सालाना आधार पर 57.18 प्रतिशत बढकर 53.15 अरब डलर रहा। पिछले साल नवंबर में आयात 33.81 डालर था। इसी तरह इस वर्ष अप्रैल-नवंबर के आठ माह में आयात 384.44 अरब डालर रहा जो पिछले वर्ष के 219.19 अरब डालर की तुलना मेें 75.39 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
नवंबर में व्यापार घाटा 23.27 अरब डालर रहा जबकि अप्रैल-नवंबर 2021 की अवधि में व्यापार घाटा 121.98 अरब डालर रहा।...////...