नौकरी के बदले जमीन घोटाले से ध्यान भटकाने के लिए तेजस्वी छेड़ते हैं रोजगार का राग: सुमन
18-May-2025 10:40 PM 7501
पटना, 18 मई (संवाददाता) हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने आज कहा कि 'नौकरी के बदले जमीन' घोटाला मामले से ध्यान भटकाने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रोजगार का बेसुरा राग छेड़ते रहते हैं। श्री सुमन ने रविवार को यहां कहा कि वर्ष 2025 में भी तेजस्वी की बेरोजगारी दूर नहीं होने वाली है, क्योंकि बिहार की जनता को 'जंगल राज पार्ट-2' स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को अच्छी तरह से मालूम है कि लालू परिवार झांसा दे सकता है, नौकरी और रोजगार नहीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^