नरोत्तम ने कमलनाथ पर कसा तंज
11-Feb-2022 10:27 PM 5926
भोपाल, 11 फरवरी (AGENCY) मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज करते हुए आज कहा कि कांग्रेस के जोड़ जोड़ खोलने वाले श्री कमलनाथ अब जोड़ने की बात कर रहे हैं। डॉ मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए श्री कमलनाथ ने प्रदेश में कांग्रेस के टुकड़े‌-टुकड़े कर दिए और अब वे आज जोड़ने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव‌ और अजय सिंह को घर बैठाने के बाद अब पता नहीं श्री कमलनाथ कितने और लोगों को घर बैठा देंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^