नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी सत्ता का दुरुपयोग-आप
30-Nov-2024 11:38 PM 8789
नयी दिल्ली 30 नवंबर (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) ने विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि केंद सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान की अचानक गिरफ्तारी पर पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने एक बयान जारी कर आज कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया है तब से लगातार भाजपा, केंद्र सरकार और अमित शाह खुद पार्टी के सिपाहियों को परेशान करने पर लगे गए हैं। अरविंद केजरीवाल के लोगों के खिलाफ साजिश रचने में लग गए हैं। इसी साजिश के तहत आज आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। श्री सिंह ने कहा कि श्री बाल्यान को बिना किसी साक्ष्य के बेबुनियाद मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। क्या यह कानून है , क्या यह अमित शाह और भाजपा का कानून है, अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सुरक्षा के बारे में बोलेंगे तो उनके विधायकों को आप गिरफ्तार करेंगे, उनके ऊपर आप हमले करवाएंगे। आम आदमी पार्टी संघर्ष करने वालों की पार्टी है। हम ऐसी हरकतों से डरने वाले नहीं हैं। आपको जो करना है, करिए। हम दिल्ली के लोगों की सुरक्षा का मुद्दा बार-बार उठाते रहेंगे। वहीं दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा कि जबरन वसूली मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू और विधायक के बीच बातचीत के ऑडियो क्लिप का परीक्षण करने के बाद गिरफ्तारी हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^