नरेंद्र मोदी रविवार को झाबुआ में जनजातीय सम्मेलन को करेंगे संबोधित
10-Feb-2024 06:39 PM 7784
झाबुआ, 10 फरवरी (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिला मुख्यालय पर रविवार को जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों के आदिवासी समुदाय से आने वाले नागरिक भी शिरकत करेंगे। श्री मोदी इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे। श्री मोदी की यात्रा के एक दिन पहले शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यहां यात्रा का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय भी मौजूद रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^