नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाना सभी की जिम्मेदारी-देवनानी
08-Jul-2024 12:15 AM 5399
कोटा, 07 जुलाई (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि समाज में परिवर्तन लाने के लिए नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। श्री देवनानी रविवार को कोटा में विद्या भारती शिक्षा संस्थान के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नयी पीढ़ी को राष्ट्रीयता, देश प्रेम एवं मूल्यों की शिक्षा देकर उनमें देश के लिए समर्पण का भाव उत्पन्न करके हम 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूरा कर सकेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^