नदी में नहाने गए तीन बच्चों की पानी में डूबने से मौत
20-Aug-2024 09:55 PM 4076
विदिशा, 20 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में आज नदी में नहाने गये तीन बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बासौदा तहसील के अंतर्गत महोली गांव के रहने वाले तीन बच्चे नहाने के लिए क्यूटन नदी गए हुए थे, नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए, तीनों बच्चे पानी में डूब गए, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। इस घटना में ऋषि रघुवंशी (14), उत्तम रघुवंशी (15) और कृष्णा रघुवंशी (8) की मृत्यु हो गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^