नायडू दिल्ली में: मोदी और अन्य मंत्रियों से की मुलाकात
04-Jul-2024 08:58 PM 8875
नयी दिल्ली, 04 जुलाई (संवाददाता) केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) सरकार के महत्वपूर्ण घटक तेलुगूदेशम पार्टी (तेदेपा) के मुखिया एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र के कई विभागों के मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। श्री नायडू ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि श्री मोदी से उनकी रचनात्मक बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि बातचीत का मुख्य विषय आंध्रप्रदेश के लोगों के कल्याण और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^