नॉर्दन यूनाइटेड ने रॉयल एफसी को हराया
25-May-2024 09:22 PM 2900
नयी दिल्ली 25 मई (संवाददाता) नेहरू स्टेडियम में खेली जा रही डीएसए ‘ए’ डिवीजन लीग में नॉर्दन यूनाइटेड एफसी ने रॉयल एफसी को 3-1 से पराजित किया। जीत का हीरो थांगजोलीन नेथाम ने दो शानदार गोल दागे। नेथाम ने तीसरे ही मिनट में नॉर्दन यूनाइटेड को बढ़त दिलाने वाला दमदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। उसने 55वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। शानदार खेल के लिए नेथाम को प्लेयर ऑफ द मैच नवाजा गया। तीसरा गोल नामदिंगलेन बेट ने किया। पराजित टीम के लिए सांत्वना गोल प्रीतम सिंह राठौड़ ने किया। राठौड़ का गोल भी दर्शनीय रहा। स्थानीय फुटबॉल प्रेमियों को डीएसए लीग के मैचों ने प्रभावित किया हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^