नारी शक्ति वंदन कानून से महिला सक्तिकरण का नया अध्याय प्रारंभ हुआ: तोमर
10-Jan-2024 11:34 PM 5931
भोपाल, 10 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि भाजपा ने पहले अपने संगठनात्मक स्तर पर इसमें परिवर्तन किए और अब नारी शक्ति वंदन विधेयक को भी पारित कर दिया गया है। उम्मीद है इस साथ हम राजनैतिक चेतना और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हम आगे बढेंगे। श्री तोमर ने आज यहां वुमन प्रेस क्लब द्वारा महिला आरक्षण पर आयोजित परिसंवाद में यह बात कही। उन्होंंने कहा कि एक समय था जब राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बहुत कम था। किंतु भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को राजनीति की मुख्य धारा में लाने के लिए लगातार सार्थक प्रयास किए हैं। उन्होने कहा कि नारी शक्ति वंदन कानून से भारत में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय प्रारंभ हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^