नारायण सेवा का 39वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह 25 एवं 26 फरवरी को
23-Feb-2023 11:08 PM 4390
उदयपुर, 23 फरवरी (संवाददाता) राजस्थान के उदयपुर में नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में दिव्यांग पुनर्वास प्रकल्प के तहत आगामी 25-26 फरवरी को सेवा महातीर्थ, बड़ी में 39वॉँ निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जायेगा। संस्थान मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा हितैषी ने आज यहां बताया कि इस विवाह समारोह में राजस्थान सहित 6 राज्यों के 51 निर्धन एवं दिव्यांग जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश करेंगे। उन्होंने इस आयोजन में सम्पूर्ण भारत वर्ष के अतिथि उपस्थित होकर नवयुगल को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। विवाह की तैयारियों को विभिन्न समितियां गठित कर अंतिम रूप दे दिया गया है। संस्थान पिछले विवाहों में 2200 दिव्यांग एवं निर्धन जोड़ों की गृहस्थी बसाने में सहायक रहा है। इनमें सर्वसमाज के जोड़े शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^