नाइजीरिया में बस-ट्रक की टक्कर से 18 की मौत
19-Jun-2022 11:34 PM 7791
लागोस 19 जून (वार्ता/शिन्हुआ) मध्य नाइजीरिया में रविवार तड़के एक यात्री बस के एक राजमार्ग पर ट्रक से टकरा जाने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। नाइजर प्रांत बोसो के पुलिस प्रवक्ता अबियोदुन वासिउ ने राजधानी मिन्ना शहर में एक प्रेस वार्ता में कहा कि ट्रक की टक्कर से बस में आग लग गई। इसके कारण बोसो स्थानीय सरकारी क्षेत्र के गिदान क्वानो गांव के पास एक राजमार्ग पर बस में सवार 18 लोग जल गए। श्री वासिउ ने कहा कि दुर्घटना में एक व्यक्ति भी घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब बस आग की चपेट में आने से पहले सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। बस दक्षिण पश्चिम नाइजीरिया के लागोस राज्य से आ रही थी। वह देश के उत्तरी भाग की ओ जा रही थी कि रास्ते में यह हादसा हुआ। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने मोटर चालकों को हमेशा यातायात नियमों और विनियमों का पालन करने की सलाह भी दी। गौरतलब है कि नाइजीरिया में अक्सर घातक सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^