नाइजीरिया हमले में 25 लोगों की मौत
06-Apr-2024 10:21 PM 6912
अम्बूजा 06 अप्रैल (संवाददाता) नाइजीरिया के उत्तर-मध्य प्रांत कोगी में एक स्थानीय समुदाय पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया जिसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पीड़ित समुदाय के एक नेता एलियास एटाबोर ने शुक्रवार देर रात मीडिया को बताया कि बंदूकधारियों ने गुरुवार देर रात कोगी के ओमाला स्थानीय सरकारी क्षेत्र में अगोजेजू-ओडो समुदाय में गोली बरसाकर कहर बरपाया, जिसमें 25 लोगाें की मौत हाे गई और कई अन्य घायल हो गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^