नागपुर की धरती से ‘संघ’ के रूप में राष्ट्रीयता का जला दीपक-भजनलाल
17-Nov-2024 10:56 PM 8604
नागपुर/ जयपुर, 17 नवंबर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि वर्षों पूर्व नागपुर की ऐतिहासिक धरती से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रूप में राष्ट्रीयता का एक ऐसा दीपक जला, जो आने वाले समय में पूरी दुनिया को राह दिखाएगा। श्री शर्मा रविवार को नागपुर में विभिन्न स्थानों पर विधानसभा चुनाव में नागपुर एवं विदर्भ से समस्त महायुति गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित प्रवासी राजस्थानी सम्मेलनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष 2025 में संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में हमें राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हमारी भूमिका तय करनी होगी। उन्होंने कहा कि रजवाड़ा पैलेस में आयोजित राजस्थान सम्मेलन में कहा कि हमारे पुरखों ने देशहित में अपने आप को समर्पित कर दिया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आजादी के बाद देश को दिशा देने के लिए कैबिनेट मंत्री के पद से त्यागपत्र देकर जनसंघ के रूप में कुछ लोगों का राष्ट्रवादी संगठन बनाया, जो आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बन गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^