नाबार्ड की ओर से 21 से 26 दिसंबर तक पधारो म्हारे शिल्पग्राम प्रदर्शनी का होगा आयोजन
20-Dec-2023 07:27 PM 5883
जयपुर 20 दिसंबर (संवाददाता) राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से जयपुर में 21 से 26 दिसंबर तक ‘पधारो म्हारे शिल्पग्राम’ राष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। नाबार्ड राजस्थान के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. राजीव सिवाच ने बुधवार को यहां प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि कला, साहित्य, संस्कृति पुरातत्व एवं पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ गुरुवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे रंगायन में प्रदर्शनी का उद्घाटन करेगी। डा सिवाच ने बताया कि छह दिवसीय इस प्रदर्शनी में देशभर से आए दस्तकारों और हस्तशिल्पियों का हुनर एक जगह देखने को मिलेगा। प्रदर्शनी पूर्वाह्न 11 बजे से रात नौ बजे तक चलेगी और इस दौरान प्रदेशवासी राजस्थानी लोक कलाओं की प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए प्रदर्शनी में दस्तकारों के उत्पाद खरीद सकेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^