म्यांमार ने नौ हजार से अधिक कैदियों को किया माफ
04-Jan-2024 01:02 PM 5743
यांगून, 04 जनवरी (संवाददाता) म्यांमार की राज्य प्रशासन परिषद ने गुरुवार को देश के स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर नौ हजार से अधिक कैदियों को माफ कर दिया। परिषद के आदेश मेंं कहा गया कि लोगों की शांति और मानवीय आधार पर म्यांमार के 9,652 और अन्य देशों के 114 कैदियों की सजा माफ कर दी गई। पिछले साल देश के स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 7,012 कैदियों को माफी दी गई थी। दक्षिण पूर्व एशियाई देश ने एक अगस्त, 2023 को धम्मचक्का दिवस के अवसर पर सात हजार से अधिक कैदियों को माफ कर दिया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^