म्यांमार में भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या 74 हुई , 89 लापता
15-Sep-2024 12:08 PM 4932
यांगून, 15 सितंबर (संवाददाता) म्यांमार में भीषण बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 74 हो गई है जबकि 89 लोग लापता हैं। यह जानकारी सरकारी दैनिक ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमार ने रविवार को दी। रिपोर्ट में कहा गया कि भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने पी ताव, बागो, मांडले और अय्यावाडी क्षेत्रों के साथ-साथ मोन, कायिन और शान राज्यों के 64 बस्तियों के 462 गांवों और वार्डों को प्रभावित किया है। बाढ़ के कारण 13 सितंबर की शाम तक मृतकों की संख्या बढ़कर 74 हो गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^