मुर्मु विमानवाहक पोत विक्रांत पर सवार होकर देखेंगी नौसेना की ताकत
06-Nov-2024 08:00 PM 1917
नयी दिल्ली 06 नवम्बर (संवाददाता) तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरूवार को स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार होंगी और समुद्र में नौसेना के विभिन्न ‘अभियानों ’ को देखेंगी। नौसेना प्रवक्ता ने बुधवार को यहां बताया कि नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी आईएनएस हंसा (गोवा में नौसेना वायु स्टेशन) पर राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे और 150 जवानों का औपचारिक सलामी गारद पेश करेंगे। इसके तुरंत बाद राष्ट्रपति गोवा के तट पर स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सवार होंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^