मुर्मु ने देशवासियों को रामनवमी की दी शुभकामनाएं
16-Apr-2024 08:02 PM 5401
नयी दिल्ली 16 अप्रैल (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को रामनवमी की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं और बधाई दी है। राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी राष्ट्रपति के संदेश में कहा गया है,“रामनवमी के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।” राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान श्री राम के अवतरण के शुभ अवसर के सम्मान में मनाया जाने वाला रामनवमी का यह त्योहार हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम विनम्रता, धैर्य और पराक्रम का सर्वश्रेष्ठ आदर्श हैं। प्रभु श्री राम ने निस्वार्थ सेवा, वचन के प्रति अडिग प्रतिबद्धता और मित्रता के उच्चतम मानक स्थापित किए हैं। रामनवमी का पर्व हमारे शाश्वत मूल्यों पर मनन करने का अवसर भी है। श्रीमती मुर्मु ने कहा,“आइए, हम भगवान श्री राम के जीवन मूल्यों को आत्मसात करें और एक ऐसे राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें जहां ‘राम राज्य’ के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति का जीवन गरिमापूर्ण हो तथा विकास की धारा सभी के जीवन में प्रवाहित होती रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^