मुंबई में जून में 11,443 मकानों का पंजीकरण: नाइट फ्रैंक इंडिया
29-Jun-2024 07:37 PM 3030
मुंबई, 29 जून (संवाददाता) मुंबई शहर (बृहन्न मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र) में इस वर्ष जून में लगभग 11,443 अचल सम्पत्तियों का पंजीकरण कराया गया जो एक साल पहले इसी माह की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी सम्पत्ति बाजार पर अनुसंधान एवं परामर्श सेवाएं देने वाली फर्म नाइटफ्रैंक इंडिया की शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गयी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले जून 2024 में मुंबई में सम्पत्तियों के पंजीकरण की यह संख्या पिछले 12 वर्षों में किसी भी जून महीने में पंजीकृत करायी गयी सम्पत्तियों की सबसे बड़ी संख्या है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^