मुंबई एयरपोर्ट पर ड्रग्स के साथ अफ्रीकी महिला गिरफ्तार
01-Mar-2022 11:14 PM 4765
मुंबई 01 मार्च (AGENCY) सीमा शुल्क अधिकारियों ने मंगलवार को मुंबई हवाई अड्डा से एक अफ्रीकी महिला को 8 किलोग्राम हेरोइन के साथ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 56 करोड़ रुपये बताई जाती है। सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा,“मुंबई में सीएसआईए के सीमा शुल्क एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने अफ्रीकी महिला को पकड़ा। महिला 8 किलो कोकिन ले जा रही थी। जब्त की गई कोकिन की कीमत 56 करोड़ रुपये है।” महिला ने नशीला पदार्थ अपने बैग में छिपा रखा था। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^