मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
30-May-2025 07:28 PM 8225
मुल्लांपुर 30 मई (संवाददाता) मुम्बई इंडियंस ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस जीतकर गुजराज टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद हार्दिक ने कहा कि उन्हें कल के मुकाबले की तुलना में पिच अलग लगी है और घास भी कम है इसलिए इस मैच में उनकी टीम पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि टीम में तीन बदलाव हैं, बेयरस्टो, ग्लीसन के साथ राज अंगद बावा आज खेल रहे है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। ऐसे में दोनों कप्तानों को जो चाहिए था वो मिल गया। उन्होंन कहा कि वह अपने होम टाउन में खेल रहे हैं इसलिए यह मैच उनके लिए और भी खास है। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव हैं, बटलर की जगह कुसल मेंडिस और अरशद खान की जगह वॉशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं। दोनों टीमें इस प्रकार है:- गुजरात टाइटंस (एकादश) : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। मुंबई इंडियंस (एकादश): रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राज बावा, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और रिचर्ड ग्लीसन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^