मुमताज़ ख़ान ने जीता एफआईएच साल का उभरता हुआ सितारा पुरस्कार
04-Oct-2022 07:25 PM 1538
लुसाने, 04 अक्टूबर (संवाददाता) भारत की युवा हॉकी खिलाड़ी मुमताज़ ख़ान को ‘एफआईएच साल 2021-22 का उभरता हुआ महिला सितारा’ पुरस्कार से नवाज़ा गया है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। एफआईएच ने बताया कि मुमताज़ ने बेल्जियम की शारलोट एंग्लेबर्ट को केवल तीन अंकों से हराया। मुमताज़ को वोटिंग के बाद कुल 32.9 अंक मिले जबकि एंग्लेबर्ट 29.9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। नीदरलैंड की लूना फोक (16.9 अंक) ने तीसरा स्थान हासिल किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^