मुख्यमंत्री योगी ने पत्रकारों से की निजी मुद्दों पर चर्चा
05-May-2025 11:39 PM 5361
लखनऊ,05 मई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पत्रकारों के एक दल से मिल कर उनकी निजी समस्यायों की जानकारी ली और उसके शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। उप्र मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव भारत सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों का एक दल मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मिला। इस अवसर पर पत्रकारों के आवास व नि:शुल्क चिकित्सा जैसे कुछ विषयों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया गया। भारत सिंह ने पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिये मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के हितों से जुड़ी समस्याओं के निराकारण का आश्वासन दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^