मोहन यादव ने भुट्टा महोत्सव का किया शुभारंभ
05-Jul-2024 10:13 PM 9153
भोपाल, 05 जुलाई (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ‘भुट्टा महोत्सव’ का शुभारंभ किया। महोत्सव का आयोजन नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के यहां स्थित निवास पर किया गया। मुख्यमंत्री ने भुट्टा एवं भुट्टे से बने व्यंजनों का स्वाद भी लिया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वी डी शर्मा, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^