मोदी तीसरी बार बनेंगे देश के प्रधानमंत्री: केशव
20-Jun-2023 11:33 PM 2841
इटावा, 20 जून (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि 2024 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बहुमत हासिल करेगा और श्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) का उत्तर प्रदेश से सफाया हो जाएगा । केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर नुमाइश पंडाल में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब,मजदूर और निर्बल वर्ग के लोगों की पार्टी है। सपा गुंडों और माफियाओं की पार्टी है। इसीलिए लगातार जनता का समर्थन भाजपा को मिल रहा है। 2024 के चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कमल खिलेगा और सपा का सफाया हो जाएगा। लोकसभा की 350 सीटें जीतेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^