मोदी शासन में चोरी होकर विदेश गई 229 मूर्तियां भारत लाई जा चुकी है : मेघवाल
16-Jan-2023 11:27 PM 6827
चित्तौडगढ 16 जनवरी (संवाददाता) केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि वर्ष 2013 से पहले तक केवल 8 मूर्तियां विदेश से भारत लाई गई जो चोरी हो कर विदेश चली गई थी, लेकिन 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार आने के पश्चात चोरी होकर विदेश गई 229 मूर्तियां भारत लाई जा चुकी है। श्री मेघवाल आज यहां दुर्ग पर 25 वर्ष पूर्व बाडोली से चोरी हुई नटराज की मूर्ति लंदन म्यूजियम से वापस चित्तौड़गढ़ लाने एवं जौहर स्थल पर तीनों जौहर के इतिहास बताने वाले शिलालेख के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दूसरे देश मूर्तियों पर अपना हक जताते थे लेकिन भारत सरकार के जस्टिफिकेशन से हम उन मूर्तियों को विदेश से लाने में सफल रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^