17-Apr-2024 10:02 PM
8989
जयपुर 17 अप्रैल (संवाददाता) राजस्थान में लोकसभा चुनाव में 19 अप्रैल को पहले चरण में 12 लोकसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेताओं ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।
पहले चरण के मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बुधवार शाम छह बजे थम गया और इससे पहले सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं विपक्ष कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने पहले चरण के लोकसभा क्षेत्रों में जमकर चुनाव प्रचार किया। इसके लिए दोनों पार्टियों ने 40-40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाये थे। हालांकि चुनाव प्रचार में दोनों ही पार्टियों के शीर्ष नेता चुनाव प्रचार में ज्यादा नजर आये।...////...