मोदी सरकार विकसित भारत के लिए कर रही है काम-जोशी
06-Jan-2024 09:56 PM 7971
जयपुर, 06 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं सहित देश के सभी वर्ग के उत्थान और विकसित भारत के लिए अपनी योजनाओं द्वारा उत्तम कार्य कर रही है। श्री जोशी शनिवार को यहां पार्टी प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा आयोजित विकसित भारत एंबेसडर कार्यशाला में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को नमो ऐप डाउनलोड करवा कर विकसित भारत एंबेसडर बनाया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। श्री मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में युवाओं को आह्वान करते हुए कहा था कि युवा विकसित भारत एंबेसडर बन केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और विकसित भारत बनाने में कर्णधार सिद्ध होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^