मोदी सरकार में सीमाओं पर बंदूकों की आवाज शांत हो गयी है और शांति से रह रहे हैं लोग : शाह
21-Sep-2024 11:22 PM 8141
जम्मू 21 सितंबर (संवाददाता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार में सीमाओं पर बंदूकें की आवाज शांत हो गयी हैं और लोग शांति से रह रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मुर्तजा खान के समर्थन में जम्मू क्षेत्र के मेंढर इलाके में जनसभा को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा, “सीमाएं अब शांत हैं और लोग शांति से रह रहे हैं। जम्मू की सीमाओं पर लंबे समय से संघर्ष विराम का उल्लंघन नहीं हुआ है और ऐसा इसलिए है क्योंकि पाकिस्तान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरता है। अगर पड़ोसी देश एक भी गोली चलाने की हिम्मत करता है, तो हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^